आपदा प्रभावितों को किराए पर मिलेगा आवास, किन्नर कैलाश व मणिमहेश यात्रा में 3 श्रद्धालुओं की मौत, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Sep, 2023 06:29 AM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। यह सुविधा उन लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी, जो इस समय राहत शिविरों में रह रहे हैं।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। यह सुविधा उन लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी, जो इस समय राहत शिविरों में रह रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए किराए पर 2 व 3 कमरों का सैट लेने का प्रावधान होगा, जिसका किराया सरकार अदा करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडे मीटिंग के दौरान सभी उपायुक्तों को यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मुरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। जिला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की मौत होने का मामला सामने आया है जबकि वहां पर अभी भी 21 श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना है। मृतक की पहचान चंद्र (24) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक श्रद्धालु के शव व फं से हुए श्रद्धालुओं को लाने के लिए प्रशासन द्वारा होमगार्ड, पुलिस व एन.डी.आर.एफ . जवानों की टीम को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को एक भेड़पालक ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि किन्नर कैलाश रास्ते में पार्वती कुंड नामक स्थान पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

प्रियंका गांधी आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को प्रदेश के 3 जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। प्रस्तावित शैड्यूल के अनुसार प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ान भरेंगी। कुल्लू पहुंचने पर वह विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही प्रभावितों से बात करेंगी।

आपदा प्रभावितों को किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी सरकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। यह सुविधा उन लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी, जो इस समय राहत शिविरों में रह रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए किराए पर 2 व 3 कमरों का सैट लेने का प्रावधान होगा, जिसका किराया सरकार अदा करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडे मीटिंग के दौरान सभी उपायुक्तों को यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मुरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

सेब व मटर की फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए निगुलसरी में रज्जूमार्ग स्थापित
राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 की बहाली तक सेब और मटर की फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए निगुलसरी में रज्जू-मार्ग स्थापित किया गया है, जिसमें जिला के किसानों व बागवानों की सभी प्रकार की फसलों को नि:शुल्क भेजा जाएगा।  उन्होंने जिला किन्नौर के लोगों तक सब्जी, दूध, अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ इत्यादि सभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को पहुंचाने के लिए अधिकारियों को वस्तुओं की ढुलाई करवाने के निर्देश दिए ताकि जिला के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिमाचल में 5 दिन खराब रहेगा मौसम
राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हुई है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा 17 सितम्बर तक मौसम के खराब रहने व एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की बात कही गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इन दिनों में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सोमवार को राजधानी शिमला में 0.4, केलांग में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों में ओङ्क्षलडा में 62, नैनादेवी में 60, बिजाही में 22, गग्गल में 20, ऊना में 15, बिलासपुर व काहू में 13, रोहड़ू में 12, शिमला में 6, पंडोह व बरठीं में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।

सनातन धर्म व बाबा साहेब के संविधान का अपमान करने पर सोनिया-राहुल मौन क्यों : अनुराग
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म व संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के अपमान करने पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के मौन रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के घमंडिया ठगबंधन में जिस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, उस पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। अनुराग ठाकुर मध्य प्रदेश के सिवनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी, बरघाट व ललबर्रा में रोड-शो व जन आशीर्वाद यात्रा को भी संबोधित किया।

दर्दनाक हादसा: टिप्पर दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल
पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत खशाधार सड़क मार्ग पर खेड़ा नामक स्थान के पास एक टिप्पर (नं. एच.पी 63-7198) के गहरी खाई में गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। टिप्पर में 8 मजदूर सवार थे तथा टिप्पर को चालक दिनेश चला रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खशाधार में सड़क को पक्का करने का कार्य चल रहा था।

बिना अनुमति के किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के युवक की मौत
जिला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की मौत होने का मामला सामने आया है जबकि वहां पर अभी भी 21 श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना है। मृतक की पहचान चंद्र (24) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक श्रद्धालु के शव व फं से हुए श्रद्धालुओं को लाने के लिए प्रशासन द्वारा होमगार्ड, पुलिस व एन.डी.आर.एफ . जवानों की टीम को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को एक भेड़पालक ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि किन्नर कैलाश रास्ते में पार्वती कुंड नामक स्थान पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

मणिमहेश यात्रा में 2 श्रद्धालुओं की मौत
मणिमहेश यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसमें एक श्रद्धालु की शिनाख्त हो गई है जबकि दूसरे श्रद्धालु की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एन.डी.आर.एफ. टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। रविवार देर रात गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की तबीयत खराब हो गई, जिसे गौरीकुंड के स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह पुत्र मस्त राम निवासी बलदुआ पठानकोट के रूप में हुई है।

फर्जी आई.पी.एस. दबिश के समय खिलौने वाले वायरलैस फोन पर बात कर दिखाता था धौंस
धर्मशाला के आसपास क्षेत्रों में फर्जी अंडर कवर आई.पी.एस. बनकर नशा तस्करों पर कार्रवाई करने वाला आरोपी रेड के दौरान अपनी धौंस दिखाने के लिए खिलौने वाले वायरलैस फोन पर बात करता था। नशा तस्करों को डराने के लिए इस तकनीक का प्रयोग करता था तथा साथ में वह पिस्टल कवर को भी अपनी कमर के साथ बांधे रखता था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को खनियारा स्थित उसके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ए.टी.एम. कार्ड बदल कर लाखों की निकासी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ए.टी.एम. कार्ड बदल कर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का संबंध अंतर्राजीय गैंग से बताया जा रहा है, जो उत्तरी भारत में सक्रिय है। आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं तथा पुलिस ने उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार इसी वर्ष जून माह में मारंडा स्थित ए.टी.एम. में जब एक व्यक्ति धनराशि निकालने का प्रयास कर रहा था तो आरोपियों ने उसका ए.टी.एम. कार्ड धोखाधड़ी से बदल दिया तथा बाद में 1,00,000 रुपए की धनराशि निकाल ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!