सनातन धर्म व बाबा साहेब के संविधान का अपमान करने पर सोनिया-राहुल मौन क्यों : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Sep, 2023 10:48 PM

shimla anurag thakur press conference addressed

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म व संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के अपमान करने पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के मौन रहने पर सवाल उठाए हैं।

शिमला  (ब्यूरो): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म व संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के अपमान करने पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के मौन रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के घमंडिया ठगबंधन में जिस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, उस पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। अनुराग ठाकुर मध्य प्रदेश के सिवनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी, बरघाट व ललबर्रा में रोड-शो व जन आशीर्वाद यात्रा को भी संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि घमंडिया ठगबंधन की हर मीटिंग में हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ङ्क्षहदुओं को अपमानित करके वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है, लेकिन जनता चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने जी-20 के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बुलंद भारत की तस्वीर दिखी है।

उन्होंने कहा कि उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। इसी तरह ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा देश में भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम और काशी कोरीडोर का विकास हुआ है। साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद यहां की तस्वीर बदल गई है। लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना जैसी योजनाओं से बेटियों और महिलाओं का सशक्तिकरण किया है। इसी तरह 60 फीसदी से अधिक नंबर लाने पर लैपटॉप की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश संभवत: इकलौता प्रदेश है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!