फर्जी आई.पी.एस. दबिश के समय खिलौने वाले वायरलैस फोन पर बात कर दिखाता था धौंस

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Sep, 2023 07:44 PM

dharamshala fake ips police remand

धर्मशाला के आसपास क्षेत्रों में फर्जी अंडर कवर आई.पी.एस. बनकर नशा तस्करों पर कार्रवाई करने वाला आरोपी रेड के दौरान अपनी धौंस दिखाने के लिए खिलौने वाले वायरलैस फोन पर बात करता था।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला के आसपास क्षेत्रों में फर्जी अंडर कवर आई.पी.एस. बनकर नशा तस्करों पर कार्रवाई करने वाला आरोपी रेड के दौरान अपनी धौंस दिखाने के लिए खिलौने वाले वायरलैस फोन पर बात करता था। नशा तस्करों को डराने के लिए इस तकनीक का प्रयोग करता था तथा साथ में वह पिस्टल कवर को भी अपनी कमर के साथ बांधे रखता था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को खनियारा स्थित उसके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने किसी बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। साथ ही आरोपी का सहयोग करने वाले स्थानीय युवकों की इस मामले में संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। बता दें कि खनियारा में रविवार को धर्मशाला पुलिस टीम ने फर्जी अंडर कवर आई.पी.एस. बन कर रह रहे विवेक हीरा राठौर निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था। विवेक के खिलाफ  पुलिस में शिकायत कांगड़ा निवासी अक्षित वालिया ने की थी। इस दौरान अक्षित ने बताया था कि उसके कैफे में विवेक एक कुक के रूप में कार्य कर रहा था।

कैफे में विवेक की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें उस पर शक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। रविवार को आरोपी के कमरे में दबिश देकर पुलिस को 2 वायरलैस फोन मिले थे, जोकि डम्मी निकले हैं। आरोपी लोगों को इन डम्मी वायरलैस फोन के माध्यम से डराने का प्रयास करता था। वहीं उसके कब्जे से बरामद किया गया आई. कार्ड भी फर्जी है। आरोपी के कब्जे से बाइक, कार व पिस्टल का कवर बरामद किया था। आरोपी ने कार पर भारत सरकार लिखवा रखा था। आरोपी नशा तस्करों से प्राप्त होने वाली चरस का स्वयं भी सेवन करता था और आगे इसे बेचता भी था। उधर, ए.एस.पी. कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि खनियारा में पकड़े गए फर्जी आई.पी.एस. अधिकारी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने कहीं कोई बड़ी ठगी तो नहीं की थी और उसका सहयोग करने वाले स्थानीय युवकों की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!