प्रियंका गांधी आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Sep, 2023 11:10 PM

shimla priyanka gandhi affected areas visit

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को प्रदेश के 3 जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मौजूद...

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को प्रदेश के 3 जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। प्रस्तावित शैड्यूल के अनुसार प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ान भरेंगी। कुल्लू पहुंचने पर वह विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही प्रभावितों से बात करेंगी। कुल्लू से मंगलवार सुबह पौने 10 बजे के करीब प्रियंका गांधी मनाली पहुंचेंगी। मनाली में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के उपरांत वह हैलीकॉप्टर से मंडी के पंडोह आएंगी और यहां राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही प्रभावितोंं से मिलेंगी।

इसके उपरांत दोपहर बाद वह बी.बी.एम.बी. पंडोह से हैलीकॉप्टर में उड़ान भर सोलन पहुंचेगी। सोलन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरान करने के उपरांत प्रियंका वाड्रा कल्याणी हैलीपैड शिमला आएंगी। सूचना के अनुसार प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रु केंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह बुधवार को जिला शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को हिमाचल आ रही हैं। इस दौरान वह कुल्लू, मंडी और सोलन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनको चंडीगढ़ में रिसीव करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!