Himachal: विवादों के बीच एसडीएम ओशीन शर्मा ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट, 9 लाख फॉलोअर्स को लगा झटका

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Mar, 2026 04:14 PM

himachal sdm oshin sharma closed social media accounts

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (शहरी) में तैनात एसडीएम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक डिएक्टिवेशन कर दिए है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (शहरी) में तैनात एसडीएम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक डिएक्टिवेशन कर दिए है।

क्या है ताज़ा विवाद?

हाल ही में ओशीन शर्मा ने एक निजी कंपनी के 'जिम सप्लीमेंट' उत्पाद को अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया था। एक सरकारी अधिकारी द्वारा निजी उत्पादों का प्रचार करने पर सवाल उठे, जिसे सर्विस रूल्स (Service Rules) का उल्लंघन माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने शिमला के डीसी को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

अकाउंट डिएक्टिवेट करने पर ओशीन का पक्ष

विवाद बढ़ता देख ओशीन शर्मा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब से अपनी मौजूदगी हटा ली है। उनके कुल 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। इस कदम पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उठाया है।

अधिकारियों ने उन्हें कुछ पोस्ट 'सार्वजनिक हित' के विरुद्ध होने के कारण हटाने को कहा था। उत्पाद प्रमोशन पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक साल से उस सप्लीमेंट का उपयोग कर रही थीं, इसलिए अनुभव साझा किया था; उनका उद्देश्य व्यावसायिक लाभ नहीं था।

पुराने विवादों से नाता

यह पहली बार नहीं है जब ओशीन शर्मा सुर्खियों में रही हैं। उनका प्रशासनिक और निजी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। धर्मशाला के पूर्व भाजपा विधायक विशाल नेहरिया के साथ उनकी शादी और फिर घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद हुआ तलाक काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा मंडी के संधोल में तहसीलदार पद पर रहते हुए पेंडिंग कार्यों के चलते डीसी ने उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!