हिमाचल के जांबाज सैनिक सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान निधन, गांव में पसरा सन्नाटा

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Oct, 2025 11:19 AM

himachal s brave soldier sushil kumar dies while on duty

देश की सेवा में समर्पित, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के देई का नोण पंचायत के गांव पनियाला निवासी, एक जांबाज सैनिक ने ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक अपनी सेवाएं दे रहे सुशील कुमार (उम्र अज्ञात) का आकस्मिक निधन हो गया।

हमीरपुर। देश की सेवा में समर्पित, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के देई का नोण पंचायत के गांव पनियाला निवासी, एक जांबाज सैनिक ने ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक अपनी सेवाएं दे रहे सुशील कुमार (उम्र अज्ञात) का आकस्मिक निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि सुशील कुमार सहजाबाद में ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह लगभग चार बजे, अचानक उन्हें चक्कर आया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कमांडो अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, शाम करीब सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:

सुशील कुमार अपने परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे उनकी पत्नी, एक बेटा जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है और एक बेटी जो छठी कक्षा की छात्रा है, रह गए हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरा सदमा दिया है। पति के जाने के दुख में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, और बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। सुशील के भाई तिलक ने बताया कि उन्हें पहले किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि अभी दस साल पहले ही उनकी माता का देहांत हुआ था और अब उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया है।

अंतिम विदाई की तैयारी:

करीब 20 दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर लौटे सुशील कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पनियाला पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को लखनऊ से चंडीगढ़ तक विमान से लाया जाएगा, और उसके बाद एंबुलेंस से गांव तक पहुंचाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!