Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2026 05:06 PM

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को हमीरपुर जिले के भोटा में राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से विशेष मुलाकात की।
हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को हमीरपुर जिले के भोटा में राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से विशेष मुलाकात की। प्रो. धूमल भोटा स्थित राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल और सत्संग भवन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक थी। इसे बेहद निजी रखा गया था, जिसके चलते स्थानीय लोगों या मीडिया को इसकी पहले से कोई भनक नहीं लगी। पूर्व मुख्यमंत्री और डेरा प्रमुख के बीच हुई इस भेंट को शिष्टाचार और श्रद्धा के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यकर्ता के घर भी पहुंचे धूमल
बाबा जी से मुलाकात के उपरांत समीरपुर लौटते समय प्रो. धूमल ने अपने पुराने राजनीतिक सहयोगी और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज शर्मा के घर का भी दौरा किया। वे बलोह स्थित शर्मा के निवास पर रुके और उनकी बुजुर्ग माता का कुशलक्षेम पूछा। धूमल ने परिजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।