हिमाचल के इस जिले में अब टाइम पर मिलेगा सिलेंडर, DC ने तय किया रूट चार्ट

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Feb, 2026 01:20 PM

route charts set for the supply of gas cylinders in hamirpur

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर की सभी दस गैस एजेंसियों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए अलग-अलग रूट चार्ट एवं दिन निर्धारित किए हैं।

हमीरपुर। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर की सभी दस गैस एजेंसियों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए अलग-अलग रूट चार्ट एवं दिन निर्धारित किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधीश ने सभी गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिसूचित रूट चार्ट, दिन एवं समय के अनुसार लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं। सभी संचालक अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम के बाहर रूट चार्ट प्रदर्शित करें।

अगर किसी क्षेत्र में निर्धारित दिन को किन्हीं कारणों से सिलेंडरों की आपूर्ति संभव न हो तो उसके बारे में उपभोक्ताओं को सूचित करें। गोदाम में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक रखें तथा अन्य सभी नियमों की भी अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। इनका उल्लंघन करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!