Kullu: औली राष्ट्रीय स्की चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश विजेता

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2026 07:23 PM

manali national ski championship himachal winner

औली (उत्तराखंड) में आयोजित नैशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपनी धाक जमाते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए और देश भर में पहला स्थान हासिल किया।

मनाली: औली (उत्तराखंड) में आयोजित नैशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपनी धाक जमाते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए और देश भर में पहला स्थान हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हिमाचल स्कीइंग की दुनिया में निर्विवाद रूप से देश का सिरमौर राज्य बनकर उभरा है।

पूरी प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर रहीं। उन्होंने अल्पाइन स्कीइंग की 2 सबसे प्रतिष्ठित स्पर्धाओं जायंट स्लैलम और स्लैलम में 2 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें चैंपियनशिप की 'सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' के खिताब से नवाजा गया।

अल्पाइन स्कीइंग में आंचल के अलावा अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। तनुजा ठाकुर ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक, संध्या ठाकुर ने जायंट स्लैलम में रजत तथा प्रोमिला ठाकुर ने स्लैलम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में भी हिमाचल का दबदबा रहा। प्रीति ठाकुर व प्रकृति ठाकुर ने एक-एक स्वर्ण व रजत जीता। दीपिका ठाकुर ने भी 2 कांस्य पदक जीतकर टीम की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 'स्की पर्वतारोहण' में भी हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5 पदक अपनी झोली में डाले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!