Bilaspur: मंडी-भराड़ी पुल के पास कार से 9.52 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2024 02:40 PM

heroin recovered from car near mandi bharadi bridge 2 youth arrested

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम ने शुक्रवार को मंडी-भराड़ी पुल के पास 9.52 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में  2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है जोकि मंडी जिला के रहने वाले हैं।

बिलासपुर (राकेश): बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम ने शुक्रवार को मंडी-भराड़ी पुल के पास 9.52 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में  2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है जोकि मंडी जिला के रहने वाले हैं। जानकार के अनुसार पुलिस की स्पैशल टीम जब मंडी-भराड़ी के पास गश्त पर थी तो टीम ने सड़क किनारे एक कार को खड़ा हुआ पाया। टीम जब शक के आधार पर कार के पास पहुंची तो उसमें 2 युवक बैठे हुए थे, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गए। टीम ने जब कार की जांच की तो डैशबोर्ड से 9.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों युवक को हिरासत में ले लिया तथा उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एक हफ्ते में 4 मामलों में पकड़ा 100 ग्राम चिट्टा 
बता दें कि बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम ने चिट्टा माफिया पर आजकल ताबड़तोड़ शिकंजा कसा हुआ है। चिट्टे के खिलाफ चलाए इस अभियान में स्पैशल टीम ने इस हफ्ते में 4 मामलों में करीब 100 ग्राम चिट्टा पकड़ने और नशा कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हुई है। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस का ये अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!