यहां है शनिदेव के गुरु का मंदिर, 12 राशियों की मन्नत के लिए स्थापित हैं स्तम्भ (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 20 Oct, 2019 04:03 PM

here the temple of shani dev

कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक मंदिर ऐसा भी है, जहां अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और शनि की साढ़ेसाती भी दूर होती है। यह देश का शायद ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां भगवान महाकाल के साथ भगवान शनि देव भी विराजते हैं। बड़ी बात यह है कि इस मंदिर में...

बैजनाथ (मुनीष दीक्षित): कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक मंदिर ऐसा भी है, जहां अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और शनि की साढ़ेसाती भी दूर होती है। यह देश का शायद ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां भगवान महाकाल के साथ भगवान शनि देव भी विराजते हैं। बड़ी बात यह है कि इस मंदिर में शनि देव का क्रूर नहीं बल्कि सौम्य रूप है। इस मंदिर में भगवान शनि देव भाद्रपद मास में अपनी माता छाया के साथ स्थापित हुए थे। वहीं शनि देव महाकाल के शिष्य भी है। ऐसे में यहां यहां शनि क्रूर नहीं बल्कि सौम्य हैं।  
PunjabKesari

क्या है महाकाल और शनिदेव का रिश्ता

कहा जाता है कि शनिदेव ने महाकाल को अपना गुरु बनाया था और तभी से गुरु-शिष्य के रिश्ते को मानते हुए लोग भगवान शिव के महाकाल रूप के साथ शनिदेव पूजा कर रहे थे। लेकिन 2005 में यहां अलगा मंदिर बनाकर शनिदेव शिला की स्थापना की गई। 
PunjabKesari

12 राशियों की मन्नत के लिए स्थापित हैं स्तम्भ

आपको ये भी बता दें कि इस मंदिर में 12 राशियों के गृह शांति के लिए अलग-अलग 12 स्तम्भ बनाए गए हैं। यहां डोरी बांधने का अपना विशेष महत्व है। भगवान शनिदेव हर प्राणाी में 12 राशियों के ऊपर चलते हैं। मनुष्य के जीवनकाल में शनिदेव सभी राशियों में आते हैं। यहां वैदिक शैली में निर्मित भगवान शनिदेव का मंदिर बनाया गया है। इसमें 12 राशियों के खंभे हैं। अपनी-अपनी राशि के खंभे में धागे बांधने से शनि की शांति होती है और जीवन में रोग, अल्प मौत तथा कोर्ट कचहरी के केसों से मुक्ति मिलती है।
PunjabKesari

देश भर में महाकाल का एक मंदिर उज्जजैन में है और दूसरा मंदिर हिमाचल के बैजनाथ में। कहा जाता है इस मंदिर में स्वामी विवेकानंद भी कुछ समय तक रूके थे। यहां कुछ साल पहले मां दुर्गा के मंदिर की स्थापना की गई थी। इस स्थापना के दौरान भी कई घटनाएं घटी थी। इस स्थान में भाद्रपद माह में भगवान शनि देव के मेले लगते हैं। इसमें लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। 
PunjabKesari

भगवान भोलेनाथ ने जानिए क्यों धारण किया था महाकाल का रूप 

कहा जाता है कि यहां भगवान भोलेनाथ ने महाकाल का रूप धारण करके जालंधर दैत्य का संहार किया था। इसी स्थान पर जालंधर ने अपनी अंतिम इच्छा में महादेव से कहा था कि उसके वध के बाद इस स्थान में लोगों को अकाल मृत्यु से मुक्ति व मोक्ष प्राप्ति हो सके। यह मंदिर कभी अघोरी साधुओं की तपोस्थली भी रहा है। यहां आज से पांच दशक पहले तक लोगों को केवल शिवरात्रि पर ही आने की अनुमति थी। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!