हिमाचल में भारी बारिश का कहर, 4 NH सहित 309 सड़कें अवरुद्ध, 25 मकान ध्वस्त

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2019 11:46 PM

havoc of rain in himachal

प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 309 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 161 सड़कें, शिमला जोन में 43 सड़कें, हमीरपुर जोन में 24 सड़कें तथा कांगड़ा जोन में 77 सड़कें बारिश के कारण बंद हैं। बारिश के बाद...

शिमला: प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 309 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 161 सड़कें, शिमला जोन में 43 सड़कें, हमीरपुर जोन में 24 सड़कें तथा कांगड़ा जोन में 77 सड़कें बारिश के कारण बंद हैं। बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 943 पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 14 पेयजल स्कीमें शहरी क्षेत्रों की तथा 730 स्कीमें ग्रामीण इलाकों की हैं। इससे लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है।

नदी-नालों में गाद आने से विद्युत प्रोजैक्ट के उत्पादन पर पड़ा असर

नदी-नालों में गाद आने से कुछेक विद्युत प्रोजैक्ट के उत्पादन पर भी असर पड़ा है। प्रदेशभर में सड़कें अवरुद्ध होने से 220 से अधिक बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला, मंडी व कुल्लू जिलों में सड़कें बंद होने से सेब की ढुलाई पर भी असर पड़ा है। पी.डब्ल्यू.डी. का दावा है कि वीरवार शाम तक 300 सड़कें बहाल कर दी जाएंगी। इस काम में 333 जे.सी.बी., डोजर व टिप्पर सहित बड़ी संख्या में विभाग व निजी लेबर सड़कों को बहाल करने में जुटी हुई है।

प्रदेशभर में 25 कच्चे व पक्के मकान क्षतिग्रस्त

बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से 25 कच्चे व पक्के मकानों को आंशिक क्षति व पूरी तरह नष्ट हुए हैं। कांगड़ा जिला में 2 गऊओं की मौत सहित 9 कच्चे मकान व 5 पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त तथा 5 गऊशालाओं को नुक्सान हुआ है। चम्बा जिला में एक कच्चा मकान, हमीरपुर में 2 कच्चे मकान व एक गऊशाला, मंडी में 4 कच्चे मकान व 11 गऊशालाएं, सिरमौर में 1 पक्का मकान, 2 कच्चे मकान व एक गऊशाला क्षतिग्रस्त हुई है। पूरे मानसून सीजन के दौरान 100 कच्चे मकान व 34 पक्के मकान आंशिक रूप से तथा 12 कच्चे मकान व 8 पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं।

160 करोड़ की सार्वजनिक व निजी संपत्ति तबाह

मानसून सीजन के दौरान एक जुलाई से अब तक 160 करोड़ की सार्वजनिक व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। अकेले पी.डब्ल्यू.डी. महकमे को 119.05 करोड़ तथा आई.पी.एच. को 34.93 करोड़ का नुक्सान हो चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!