खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था 4 साल का मासूम, अब इलाज के दौरान मौत; परिवार में छाया मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 07:08 PM

a 4 year old child has died in himachal pradesh

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में एक 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में...

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में एक 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था मासूम

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के सलूणी उपमंडल के आडपा गांव का है। घटना 21 जनवरी की है। मृतक बच्चे की पहचान सुभाष कुमार के 4 वर्षीय पुत्र आरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को 4 वर्षीय मासूम आरव घर में खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। तुरंत परिजनों द्वारा उसे किहार अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान बच्चे की हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

परिवार में छाया मातम

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यह मामला साधारण हादसा माना जा रहा है। मृतक बच्चे के पिता सुभाष कुमार और मां खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं, बच्चे की मौत की खबर आते ही परिवार में मातम छा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!