अफवाहों पर ब्रेक! हिमाचल सरकार ने पैट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर जारी किया बड़ा बयान

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2026 09:56 PM

government issues major statement on petrol diesel and lpg supply

हिमाचल प्रदेश में पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से सभी जिला नियंत्रकों और विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रकों के साथ हुई इस बैठक में यह पाया गया कि प्रदेश के किसी भी जिले में पैट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। 

व्यावसायिक गैस सिलैंडरों की उपलब्धता को और सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने व्यावसायिक सिलैंडरों की आपूर्ति में 20 प्रतिशत अतिरिक्त कोटे को मंजूरी दे दी है। यह अतिरिक्त आबंटन जल्द ही राज्य में पहुंच जाएगा, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भाग की निदेशक कुमुद सिंह ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग ईंधन की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी रख रहा है और प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!