Bilaspur: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, NDPS मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2025 03:24 PM

fugitive criminal arrested in ndps case

बिलासपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। उक्त भगोड़ा मनीष कुमार गांव नोग का निवासी है। पुलिस ने उसे सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया है।

घुमारवीं (कुलवंत): बिलासपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। उक्त भगोड़ा मनीष कुमार गांव नोग का निवासी है। पुलिस ने उसे सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घुमारवीं के एडिशनल सैशन जज द्वारा 22 जनवरी, 2025 को जारी किए गए वारंट के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पर 21 फरवरी, 2020 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने मनीष कुमार की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!