Mandi: चार मील के पास 10 जून तक 2-2 घंटे बंद रहेगा नेरचौक-पंडोह फोरलेन, डीसी ने जारी किए आदेश

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2025 06:46 PM

fourlane will remain closed for 2 hours each day till june 10 near four mile

नेरचौक-पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन मंडी ने चार मील के पास यातायात पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं।

मंडी (रजनीश): नेरचौक-पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन मंडी ने चार मील के पास यातायात पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार आगामी 10 जून तक यह मार्ग प्रतिदिन दो बार 2-2 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। 

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पहाड़ी कटान और मलबा हटाने जैसे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से यह प्रतिबंध लगाया गया है। पहाड़ी कटान के लिए सुबह 5 से 7 बजे तक और मलबा हटाने के लिए रात 12:30 से 2:30 बजे तक कार्य किया जाएगा। इस दाैरान चार मील के पास फोरलेन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय निर्माण कार्य की तात्कालिकता, कर्मियों की सुरक्षा और आम जनता की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उक्त फोरलेन मार्ग पर भारी मशीनरी से पहाड़ी काटने और मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे सड़क पर पत्थर गिरने और अन्य खतरों की संभावना बनी रहती है। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों के उपयोग का अनुरोध किया है। 
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!