Chamba: रसोई में खाना बना रहा था परिवार, उधर कमरे में भड़क उठी भीषण आग; गहनाें समेत लाखों का सामान स्वाह

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 03:59 PM

fire in house

चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत कियाणी में मंगलवार देर रात एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत कियाणी में मंगलवार देर रात एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि जिस वक्त और जिस कमरे में आग भड़की, वहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुक्सान होने से बच गया। घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आग हंस राज के मकान की निचली मंजिल (धरातल) में लगी। हंस राज ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे, तभी उन्होंने एक कमरे से धुआं उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन, टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर और कपड़े पूरी तरह जल गए। इसके अलावा कमरे में रखी जेवरात की अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

PunjabKesari

इस अग्निकांड के दौरान जलशक्ति विभाग की भूमिका बेहद सराहनीय रही। आमतौर पर कियाणी में शाम के बाद पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन आग की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में पानी की सप्लाई चालू कर दी। पाइपलाइनों में पानी आते ही ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की इस मुस्तैदी के कारण आग को निचली मंजिल तक ही सीमित रखा जा सका और ऊपरी मंजिल को जलने से बचा लिया गया।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उप अधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर इसे ऊपरी मंजिल और आसपास की बस्ती में फैलने से रोका। बुधवार सुबह प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुक्सान का जायजा लिया। एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने हंस राज के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!