Bilaspur: रजवाहण में गैस सिलैंडर लगाते समय लगी आग, दंपति झुलसा

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2025 08:58 PM

fire broke out while installing gas cylinder in rajwahan couple got burnt

स्वारघाट के साथ लगते जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत लूनस के गांव रजवाहण में वीरवार दोपहर प्यारे लाल की रसोई में गैस सिलैंडर लीक होने से सिलैंडर ने आग पकड़ ली।

स्वारघाट (रोहित): स्वारघाट के साथ लगते जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत लूनस के गांव रजवाहण में वीरवार दोपहर प्यारे लाल की रसोई में गैस सिलैंडर लीक होने से सिलैंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में रसोई में मौजूद प्यारे लाल व उसकी पत्नी भागो देवी बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलैंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चला रहा है।

जानकारी के अनुसार प्यारे लाल (54) और उसकी पत्नी भागो देवी (50) वीरवार दोपहर अपनी रसोई में भारत गैस का नया सिलैंडर लगा रहे थे। जैसे ही प्यारे लाल ने सिलैंडर की सील खोली तो सिलैंडर ने आग पकड़ ली, जिससे प्यारे लाल और उसकी पत्नी भागो देवी बुरी तरह से झुलस गई। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीण और परिजन गांव को सड़क न होने के चलते करीब दो किलोमीटर उन्हें चारपाई पर उठाकर रंडाला सड़क तक लेकर आए। यहां से एम्बुलैंस से उन्हें एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

0/0

Punjab Kings need 191 runs to win from 20.0 overs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!