Kangra: पर्यटन सीजन में डिमांड आई तो बाहरी राज्यों को अतिरिक्त बसें चलाएगा HRTC प्रबंधन

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2025 04:33 PM

dharamshala tourist season additional buses

पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटन सीजन के दौरान आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए एचआरटीसी बस सुविधा के तहत डिमांड आने पर बाहरी राज्यों के लिए निगम प्रबंधन अतिरिक्त बसें चलाएगा।

धर्मशाला (विवेक): पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटन सीजन के दौरान आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए एचआरटीसी बस सुविधा के तहत डिमांड आने पर बाहरी राज्यों के लिए निगम प्रबंधन अतिरिक्त बसें चलाएगा। जानकारी अनुसार एचआरटीसी धर्मशाला द्वारा बाहरी राज्यों में दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, देहरादून व हरिद्वार जैसे बाहरी राज्य स्थलों के लिए बस सुविधा प्रदान की जाती है। इनमें जम्मू के लिए सुबह 9.40 बजे धर्मशाला-पठानकोट-जम्मू के लिए आर्डिनरी बस की सुविधा है। इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर के लिए एचआरटीसी की दो बसें जाती हैं। इनमें साढ़े चार बजे धर्मशाला-पठानकोट-अमृतसर के लिए वोल्वो और 5 बजे धर्मशाला-पठानकोट-अमृतसर के लिए ऑर्डिनरी बस सेवा निगम द्वारा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही एचआरटीसी द्वारा दिल्ली के यात्रियों के लिए 5 एचआरटीसी बसों की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इनमें दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे ऑर्डिनरी, दोपहर 3.40 बजे बीड़-दिल्ली वोल्वो, शाम 6.40 बजे धर्मशाला-दिल्ली के लिए एसी बस, शाम 8 बजे धर्मशाला-दिल्ली वोल्वो बस, सवा 8 बजे धर्मशाला-दिल्ली के लिए बस सुविधा प्रदान की जा रही है। दिल्ली जाने वाली बसों में कुछ बसें चंडीगढ़ क्षेत्र के यात्रियाें को सुविधा प्रदान करती हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए सीधे तौर पर सुबह 6.40 बजे धर्मशाला-चंडीगढ़ वोल्वो, 8 बजे धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया शिमला, सुबह 10.25 बजे धर्मशाला-चंडीगढ़ ऑर्डिनरी, सुबह 11.40 बजे धर्मशाला-चंडीगढ़ वोल्वो बस सेवा सुविधा प्रदान की जा रही है। देहरादून के लिए शाम 7.35 बजे धर्मशाला-देहरादून के लिए वोल्वो और रात 9 बजे नाहन बस डिपो की एचआरटीसी बस वाया चंडीगढ़ होकर देहरादून के लिए पर्यटकों व आमजन को बस सुविधा प्रदान कर रही है।

डीएम एचआरटीसी मंडल धर्मशाला पंकज चड्ढा का कहना है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। पर्यटन सीजन के दौरान अगर पर्यटकों के लिए अतिरिक्त बसों की डिमांड की जाएगी तो निगम प्रबंधन बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त बस रूट की सुविधा प्रदान करेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!