Kangra: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकसित होंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Oct, 2024 04:46 PM

dharamshala assembly health institute

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम जनमानस को घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

धर्मशाला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम जनमानस को घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को स्तरोन्नत कर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था के लिए एक-एक करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को धर्मशाला के परिधि गृह में टोंगलेंग की मोबाइल क्लीनिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए कार्य योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों में कैजुअल्टी विभाग को स्तरोन्नत कर आपातकालीन मैडीसिन विभाग बनाए जा रहे हैं। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं के साथ स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट स्थापित किए जा रहे हैं।

कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं। इससे पहले परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनसमस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कचहरी अड्डे में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की भी देखरेख की।

भाजपा ने सत्ता के समय बांटीं 5000 की रेवड़ियां
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में सत्ता में रही भाजपा ने 5000 करोड़ की रेवड़ियां ही बांटी हैं। अब कांग्रेस सरकार की ओर से किए जा रहे व्यवस्था परिवर्तन से भाजपा को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से कोई पैसा नहीं आया है। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से ही जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का 2000 करोड़ रुपए का मासिक वेतन जाता है। वेतन और पैंशन को लेकर बीते माह तारीखों को आगे बढ़ाया गया तो भाजपा के नेता मुद्दा बनाने लगे। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सीएम की तरह सत्ता सुख भोगने नहीं आया हूं।

बिजली बोर्ड हमारा परिवार, इम्प्लाइज यूनियन से करूंगा बात
सीएम सुक्खू ने कहा कि बिजली बोर्ड हमारे परिवार का सदस्य है। इसमें काफी सालों से सुधार की आवश्यकता थी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन और पैंशनरों की पैंशन पर 2.50 रुपए प्रति यूनिट का खर्चा आता है। सस्ती बिजली हम खरीदते हैं। सबसे महंगी बेच रहे हैं। इसमें सुधार करना होगा। इसके लिए इम्प्लाइज यूनियन से बात कर सुझाव लिए जाएंगे। वहीं शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!