जयसिंहपुर में लगे ‘पीओके चाहिए’ के नारे, राजनाथ ने कहा- धैर्य रखिए

Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2022 11:24 PM

defense minister rajnath singh

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को हासिल करने का मुद्दा गर्माने लगा है। गुरुवार को जयसिंहपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी रैली के दौरान लोगों ने ‘पीओके चाहिए’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राजनाथ मुस्कुरा दिए और...

जयसिंहपुर/अर्की/देहरा (शर्मा/राजीव): हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को हासिल करने का मुद्दा गर्माने लगा है। गुरुवार को जयसिंहपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी रैली के दौरान लोगों ने ‘पीओके चाहिए’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राजनाथ मुस्कुरा दिए और कहा-धैर्य रखिए, धैर्य रखिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी-करनी में अंतर है। इसलिए राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया है। विश्वास के इस संकट को भाजपा ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।

कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करना हमारी आदत नहीं
राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम अपने घोषणा पत्र में वही वायदे करते हैं, जिन्हें हम पूरा भी कर सकते हैं। कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की हमारी आदत नहीं है। हमने जो भी वायदे किए थे, उनको पूरा करके दिखाया है। जनता को गुमराह करके हम राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अगर देश को हिमाचल के सैनिकों की जरूरत पड़ जाए तो हिमाचल के सैनिक पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश का आर्थिक दृष्टि से भी विकास हुआ है। 2014 में जब देश की बागडोर नरेन्द्र मोदी के हाथ में आई थी तो उस समय हिंदुस्तान आर्थिक दृष्टि से 9वें व 10वें स्थान पर था। आॢथक दृष्टि से आज भारत 5वें स्थान पर है। देहरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल कहने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता है। व्यवस्था में परिवर्तन लाकर ही भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है।

धारा-370 के बाद आतंकवाद में कमी आई
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्की में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा तथा भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा-370 के बाद आतंकवाद में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करना चाहता है, इसलिए नाजायज हरकतें करता रहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान का काम ही भारत में आतंकवादी भेजना है और उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!