Himachal: क्लासरूम में बच्चों के बीच राऊंड ले रहे थे टीचर, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2026 06:24 PM

death of teacher due to heart attack

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्दौरा में शनिवार सुबह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे शिक्षा जगत और क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

अम्ब (अश्विनी): राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्दौरा में शनिवार सुबह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे शिक्षा जगत और क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार (55) का कक्षा में पढ़ाते समय दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार अपनी कक्षा में पीरियड लेने पहुंचे थे। अपनी नियमित आदत के मुताबिक वह कुर्सी पर बैठने की बजाय विद्यार्थियों के बीच जाकर राऊंड ले रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लड़खड़ा गए।

अपने शिक्षक को गिरता देख विद्यार्थी घबरा गए, लेकिन उन्होंने तुरंत साहस दिखाते हुए उन्हें संभाला और कक्षा से बाहर लाए। शोर सुनकर स्टाफ रूम से अन्य अध्यापक भी मौके पर दौड़ पड़े। बिना समय गंवाए उन्हें सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धर्मेन्द्र कुमार के असामयिक निधन की खबर से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। धर्मेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!