Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2026 11:05 PM

ऊना-नंगल नैशनल हाईवे पर स्थित गांव देहलां में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया। सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक द्वारा अचानक दरवाजा खोलने की वजह से एक मोटरसाइकिल सवार अपनी जान गंवा बैठा।
ऊना (सुरेन्द्र): ऊना-नंगल नैशनल हाईवे पर स्थित गांव देहलां में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया। सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक द्वारा अचानक दरवाजा खोलने की वजह से एक मोटरसाइकिल सवार अपनी जान गंवा बैठा। मृतक की पहचान संझोट निवासी मक्खन लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मक्खन लाल अपने मोटरसाइकिल पर मैहतपुर की ओर जा रहा था। जब वह देहलां के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक अपनी खिड़की खोल दी। मोटरसाइकिल चालक खिड़की से टकराकर अपना संतुलन खो बैठा और सीधे सड़क के बीचोंबीच जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही पंजाब रोडवेज की बस के पिछले टायर के नीचे वह बुरी तरह कुचला गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here