सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवा? हिमाचल में बनीं दवाओं के 71 सैंपल फेल

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2026 11:53 PM

71 samples of medicines manufactured in himachal fail

देश के फार्मा हब कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की साख को एक बार फिर बड़ा गहरा धक्का लगा है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी ताजा ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी दवाओं के 71 सैंपल फेल पाए गए हैं।

सोलन (नरेश पाल): देश के फार्मा हब कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की साख को एक बार फिर बड़ा गहरा धक्का लगा है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी ताजा ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी दवाओं के 71 सैंपल फेल पाए गए हैं। इस महीने देशभर में कुल 218 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जिनमें से अकेले हिमाचल का योगदान करीब 33 प्रतिशत है। चिंताजनक बात यह है कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें आम बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों की दवाएं शामिल हैं। इसमें बुखार, शरीर दर्द, हाई ब्लड प्रैशर (बीपी), दिल की बीमारी, एलर्जी और किडनी से संबंधित दवाएं शामिल हैं। दवाओं के बार-बार फेल हो रहे सैंपल से न केवल प्रदेश की छवि खराब हो रही है, बल्कि मरीजों की सेहत पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी
पिछले कुछ समय में फेल हो रहीं दवाओं के सैंपल का आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है। हर माह दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं। ड्रग विभाग ने हर बार की तरह इसका कड़ा संज्ञान लिया है। उन सभी दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। यही नहीं, उन सभी दवाओं के बैच के स्टॉक बाजार से रिकॉल करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनके सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि उन सभी उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!