गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! काेच ने पहले फाेन कर बाजार बुलाया, फिर थिएटर में ले जाकर नाबालिग खिलाड़ी से....

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2025 12:03 PM

coach arrested for molesting minor player

देवभूमि हिमाचल के बिलासपुर जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही नाबालिग लड़की के साथ उसके ही कोच द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप लगा है।

बिलासपुर (बंशीधर): देवभूमि हिमाचल के बिलासपुर जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही नाबालिग लड़की के साथ उसके ही कोच द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता एक अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है और शहर में एक पीजी में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके कोच ने बीते 27 नवम्बर को उसे फोन करके बाजार बुलाया। इसके बाद कोच उसे एक थिएटर में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं।

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता वापस अपने पीजी लौटी। अगले दिन जब पीजी संचालिका ने उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ घटी पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीड़िता के माता-पिता को सूचित किया गया। इसके बाद परिजनों ने बेटी के साथ महिला पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और महिला पुलिस थाना द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!