Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2022 10:26 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन 28 से 30 दिसम्बर के बीच हो सकता है। इसके अलावा पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए सत्र की तिथियों में फेरबदल भी हो सकता है तथा इसका आयोजन 15 जनवरी के बाद भी हो सकता है।
चंद्र कुमार के प्रोटैम स्पीकर नियुक्त करने को लेकर अधिसूचना जारी
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन 28 से 30 दिसम्बर के बीच हो सकता है। इसके अलावा पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए सत्र की तिथियों में फेरबदल भी हो सकता है तथा इसका आयोजन 15 जनवरी के बाद भी हो सकता है। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस बीच चंद्र कुमार को प्रोटैम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया है, जो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। चंद्र कुमार को प्रोटैम स्पीकर नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हम अधिकारियों की ट्रांसफर करने नहीं आए
अधिकारियों के तबादलों को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम ट्रांसफर करने नहीं काम करने आए हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर नई सरकारें सत्ता में आते ही अधिकारियों के तबादले करती है, लेकिन वर्तमान सरकार ऐसा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सभी डीसी व एसपी को टारगेटिड काम दिया गया है। यदि वे अच्छा काम करते हैं, तो उनको बदलने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया जाएगा।
मुकुल वासनिक व आनन्द शर्मा से भेंट की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में सांसद एवं महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी मुकुल वासनिक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here