Shimla: जमीन हिमाचल की गई और पानी पर लड़ाई पंजाब-हरियाणा में : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 03 May, 2025 09:14 PM

shimla water punjab haryana fight

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिस पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद उपजा है, उसके लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपनी जमीन गंवाई है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिस पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद उपजा है, उसके लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपनी जमीन गंवाई है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश अपनी हिस्सेदारी की बात करता है। इसमें हिमाचल प्रदेश को 7.19 फीसदी राॅयल्टी देने की निर्णय लिया गया है, लेकिन पॉलिसी के हिसाब से प्रदेश को बिजली पर 12 फीसदी राॅयल्टी मिलनी चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं और उनको बातचीत के माध्यम से पानी को लेकर उपजे विवाद को सुलझाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा को हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए, क्योंकि वह भी हमारे विरोध में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या की कांग्रेस निंदा करती है तथा राहुल गांधी के निर्देशानुसार पार्टी प्रधानमंत्री की तरफ से लिए जाने वाले हर निर्णय के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस हमेशा एकजुट रही है।

जिस कांग्रेस ने कुर्बानी दी, उसकी तौहीन कर रही भाजपा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 2 प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी एवं 1 मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है। इसी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता विद्या चरण शुक्ल ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से लड़ते हुए देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन भाजपा इसी कांग्रेस की आज तौहीन करती है। उन्होंने कहा कि जिस भारत में सूई तक नहीं बनती थी, वहां पर पंडित नेहरू ने बड़े-बड़े उद्योग लगाए और भाखड़ा बांध का निर्माण किया।

चूड़धार में हिमाचली लोगों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चूड़धार मंदिर जाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार ईको टूरिज्म की गतिविधियों को लेकर कुछ शुल्क लेने की बात सामने आई है, जिससे वहां पर फैले प्लास्टिक व अन्य तरह के कचरे को ठिकाने लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!