हिमाचल में वाटर सैस लगाने से हरियाणा को नहीं होगा नुक्सान : सुखविंदर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2023 10:33 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 172 जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाए जाने वाले वाटर सैस (जल उपकर) से हरियाणा को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं होगा। उन्होंने यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ में हुई...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 172 जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाए जाने वाले वाटर सैस (जल उपकर) से हरियाणा को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं होगा। उन्होंने यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ में हुई मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाटर सैस के विषय में भ्रांतियों को फैलाया जा रहा है। बैठक में संयुक्त क्षेत्र में लगाई जा रही परियोजनाओं श्री रेणुका जी बांध तथा हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की संयुक्त किशाऊ जल विद्युत परियोजना के विषय में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदि बद्री परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई।

अंतर्राज्यीय सीमा विवाद से जुड़े विषयों पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का कहना था कि विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक देरी से जहां एक ओर परियोजना की लागत को बढ़ाती है, वहीं इसके लाभ देरी से मिलने से योजना का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता। बैठक में अंतर्राज्यीय सीमा विवाद से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हरियाणा के ऊर्जा सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होगी बैठक
हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न परियोजनाओं के विषय में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर भावी नीति निर्धारित करेंगे, ऐसे में दोनों राज्य आने वाले समय में मिलकर आगे बढ़ेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!