Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2023 07:29 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहले बाल सत्र के लिए बाल मंत्रिमंडल का रविवार को गठन हुआ। इसके तहत सोमवार यानि 12 जून को होने वाले बाल सत्र के लिए 68 बाल विधायकों में से विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री और 4 संसदीय सचिव...
शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहले बाल सत्र के लिए बाल मंत्रिमंडल का रविवार को गठन हुआ। इसके तहत सोमवार यानि 12 जून को होने वाले बाल सत्र के लिए 68 बाल विधायकों में से विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री और 4 संसदीय सचिव का चयन किया गया, साथ ही नेता प्रतिपक्ष का भी चयन किया गया। विशेष प्रक्रिया द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र के लिए बच्चों की सरकार का गठन किया गया।

सत्र को लेकर हुई रिहर्सल, तैयारियां पूरी
रविवार को प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र को लेकर रिहर्सल की गई। सत्र को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं तथा रविवार को मंत्रालय गठन प्रक्रिया के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चुने हुए बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बाल सत्र अध्यक्ष को विधायी प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं, साथ ही शिमला के विधानसभा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। पठानिया ने बच्चों को बताया कि शिमला की विधानसभा में आजादी से पहले विट्ठलभाई पटेल जैसे दिग्गज महान देशभक्तों ने इसी सदन में स्पीकर पद की गरिमा को बढ़ाया है।
डाॅ. बीडी कल्ला ने की घोषणा
बाल सत्र के लिए चल रही तैयारियों के क्रम के बीच रविवार को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला हिमाचल पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट की घोषणा की। डाॅ. बीडी कल्ला ने चयनित बाल विधायकों को विधानसभा की कार्यशैली बताई। इससे पहले डाॅ. कल्ला ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। इस दौरान पठानिया ने उन्हें कल होने वाले बाल सत्र के बारे में भी अवगत करवाया तथा उन्हें बाल सत्र देखने के लिए भी आमंत्रित किया। इस बाल सत्र के लिए कल्ला के पोते राघव कल्ला का भी चयन हुआ है।
ये है बाल सरकार
लविश नेगी, विधानसभा अध्यक्ष।
राघव कल्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष।
मंत्रिमंडल सदस्य
जाह्नवी, मुख्यमंत्री।
तुषार आनंद, उपमुख्यमंत्री।
पीयूष गोयल, मुख्य सचेतक विधानसभा।
अक्षरा ठाकुर, गृह मंत्री।
मिशल, उच्च शिक्षा मंत्री।
निकुंज रांगट, स्वास्थ्य मंत्री।
प्रतीक शर्मा, औद्योगिक और संसदीय कार्य मंत्री।
परमजीत, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पर्यावरण मंत्री।
वेदान ठाकुर, युवा मामले एवं खेल मंत्री।
फैजान, वित्त मंत्री।
रिजा शेख, शहरी विकास मंत्री।
राज्य मंत्री
अरुणोदय शर्मा, सामाजिक न्याय एवं कल्याण मंत्री।
कामाख्या कौंडल, प्राथमिक शिक्षा मंत्री।
आरजू शर्मा, सड़क एवं परिवहन मंत्री।
संसदीय सचिव
सुप्रिया शर्मा, श्रम, रोजगार और जल शक्ति विभाग।
आकर्ष सिंह व्यास, कृषि और पशुपालन विभाग।
पूॢणमा राय, महिला एवं बाल विकास विभाग।
दिव्यांशी शर्मा, पर्यटन विभाग।
विपक्ष
रुहानिका वर्मा, नेता प्रतिपक्ष।
हरिओम गुप्ता, उपनेता प्रतिपक्ष।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here