Mandi: भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 15 घंटे बाद बहाल, लाेगाें ने ली राहत की सांस

Edited By Vijay, Updated: 29 Jul, 2025 06:24 PM

chandigarh manali fourlane closed due to landslide restored after 15 hours

सोमवार रात्रि 2.30 बजे से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बंद पड़े चंडीगढ़-मनाली फोरलेन काे 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया है।

पंडोह: सोमवार रात्रि 2.30 बजे से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बंद पड़े चंडीगढ़-मनाली फोरलेन काे 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया है। बता दें कि मंडी जिला के 4 मील, 6 मील, 9 मील और जगर नाला सहित कई स्थानों पर बड़े स्तर पर भूस्खलन हुआ। इसके चलते भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। हालात इतने खराब हो गए कि सड़क नाले जैसी दिखाई देने लगी और पानी का बहाव इतना तेज था कि देखने वालों को लगा शायद यह रास्ता आज खुल ही नहीं पाएगा।

रातभर फंसे रहे वाहन, लाेगाें भूखे-प्यासे गुजारी रात
इस अचानक आपदा के चलते चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर सफर कर रहे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 मील से कुटर तक जगह-जगह वाहन फंस गए और लंबी कतारें लग गईं। हर तरह के वाहन ट्रक, बसें, पर्यटक वाहन और निजी कारें सड़क पर रुक गईं। रातभर बारिश होती रही और चारों ओर खतरे की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों और पर्यटकों को भूखे-प्यासे रात अपने-अपने वाहनों में ही गुजारनी पड़ी।

पुलिस और मशीनरी ने मोर्चा संभाला, फिर रास्ते में आया नया संकट
स्थानीय प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी की मशीनरी ने तड़के राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस की निगरानी में सुबह करीब 11:30 बजे मंडी से पंडोह तक सड़क को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। मगर राहत की सांस अभी ली ही जा रही थी कि जोगणी मोड़ पर एक और बड़ा भूस्खलन हो गया। इस बार पूरी पहाड़ी ही सड़क पर आ गिरी, जिससे यह मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया। जैसे ही बारिश कुछ थमी, लोक निर्माण विभाग और निर्माण कंपनी की जेसीबी मशीनें फिर से सक्रिय हो गईं। मलवा हटाने का कार्य दोबारा शुरू किया गया, जो निरंतर जारी रहा। कड़ी मेहनत और समन्वय से अंततः मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे पूरे मार्ग को फिर से खोल दिया गया।

पुलिस की अपील, सावधानी से करें यात्रा
पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने जानकारी दी कि मार्ग सोमवार रात से ही बंद था और मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक आंशिक रूप से बहाल किया गया था, लेकिन जोगणी मोड़ पर दोबारा हुए भूस्खलन के कारण वाहन फिर से रोक दिए गए। उन्होंने बताया कि एहतियातन सभी वाहनों को 9 मील और बिंद्राबणी के पास सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था। शाम को मार्ग पूरी तरह से चालू कर दिया गया, लेकिन उन्होंने अपील की कि आगामी बारिश के दौरान वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें और संभव हो तो रात के समय इस मार्ग पर यात्रा न करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!