भीषण अग्निकांड: मंडी के इस गांव में फटा गैस सिलैंडर, परिवार काे लाखाें रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 13 Dec, 2025 02:51 PM

fire in mandi

मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थाची के गांव खलवाण में शुक्रवार देर रात एक भीषण अग्निकांड पेश आया।

बालीचौकी (फरेंद्र): मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थाची के गांव खलवाण में शुक्रवार देर रात एक भीषण अग्निकांड पेश आया। यहां अचानक आग लगने और उसके बाद गैस सिलैंडर फटने से एक परिवार का रसोईघर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जगदीश कुमार पुत्र देवी रूप के घर पर घटी। शुक्रवार देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने जगदीश कुमार के रसोईघर से धुआं उठते देखा। अनहोनी की आशंका होते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसी बीच रसोईघर में रखा गैस सिलैंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलैंडर फटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस कारण एक बड़ा जानी नुक्सान होने से टल गया, लेकिन आग की चपेट में आने से रसोईघर और उसके अंदर रखा सारा सामान, राशन और बर्तन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। हल्का पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया और नुक्सान का आकलन किया। आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान हीरालाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में परिवार का काफी नुक्सान हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!