Himachal: तीसरी बार रुका पक्काटाला पहाड़ी में सीमैंट स्प्रे का काम, जानि​ए मामला

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2025 07:17 PM

chamba pahari cement spray

चम्बा शहर के चौगान वार्ड में पक्काटाला की पहाड़ी में सीमैंट स्प्रे का कार्य ठेकेदार ने पेमैंट न होने पर रोक दिया है। ऐसा तीसरी बार हुआ है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के चौगान वार्ड में पक्काटाला की पहाड़ी में सीमैंट स्प्रे का कार्य ठेकेदार ने पेमैंट न होने पर रोक दिया है। ऐसा तीसरी बार हुआ है। इससे पहले भी ठेकेदार ने पेमैंट में देरी के कारण 2 बार कार्य को रोक दिया था। वर्ष 2024 में भी दिसम्बर माह में भी ठेकेदार की पेमैंट रुक गई थी जिसके कारण काम को रोक दिया गया था। सरकार की तरफ से सीमैंट स्प्रे के कार्य को पूरा करने के लिए करीब 3 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें से कुछ पेमैंट ठेकेदार को कर दी गई है।

हालांकि सीमैंट स्प्रे के कार्य को करीब 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। यहां मजदूर जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। मोहल्ला वासी बीते करीब 2 दशकों से सीमैंट स्प्रे की मांग कर रहे थे ताकि बरसात व बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना लोगों को न करना पड़े। कई बार लोगों को अधिक बारिश के दौरान अपने मकानों को भी खाली करना पड़ता था। अगर कार्य पूरा होता है तो मोहल्ले के सैंकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इससे खासतौर पर करीब 15 मकान सुरक्षित हो जाएंगे। वहीं मैडीकल कालेज से होकर बालू जाने वाले लोग भी सुरक्षित सफर कर पाएंगे।

बरसात के दिनों में यहां पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो जाता था जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गौरतलब है कि पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग शहर तक पहुंचने का सबसे सुगम व शॉर्टकट रास्ता है। सरोल, साहो, तीसा व सलूणी से आने वाले लोगों के अलावा कालेज छात्र और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। इससे पूर्व पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों राहगीर घायल हुए हैं। इसके साथ पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से ऊपरी हिस्से में बसा रिहायशी क्षेत्र भी खतरे की जद में आ चुका है। शहरवासी लंबे अरसे से दरकती पहाड़ी से भूस्खलन को रोकने के लिए सीमैंट स्प्रे और मार्ग की हालत में सुधार लाने की मांग करते आ रहे थे।

जेई लोक निर्माण विभाग चम्बा संदेश कुमार का कहना है कि ट्रेजरी में ठेकेदार की पेमैंट रुकने के कारण ठेकेदार ने कार्य को बंद किया है। इससे पूर्व ठेकेदार ने काफी तेज गति से कार्य किया है। ठेकेदार से बात करके दोबारा से कार्य को शुरू करने को कहा गया है। यहां तेज गति से कार्य किया जा रहा है, जल्द ही कार्य को पूरा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!