हिमाचल में 110 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Nov, 2025 10:05 AM

bumper recruitment for 110 posts in himachal

मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्रा. लि. बद्दी में सीनियर ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के 10 पद, मैसर्ज़ एम्म्फोर्स ऑटोटेक प्रा. लि. बद्दी ऑपरेटर के 94 पदों तथा मैसर्ज़ हिदुस्तान फूड्स लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 06 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू...

सोलन। मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्रा. लि. बद्दी में सीनियर ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के 10 पद, मैसर्ज़ एम्म्फोर्स ऑटोटेक प्रा. लि. बद्दी ऑपरेटर के 94 पदों तथा मैसर्ज़ हिदुस्तान फूड्स लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 06 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 03 दिसम्बर, 2025 को मॉडल कैरियर सेंटर उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. टर्नर, मशीनिस्ट, मकैनिकल व इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री, बी.फार्मा, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, एम.एस.सी. केमिस्ट्री, ग्रेजुएट, पैकेजिंग साइंस में डिप्लोमा, हेल्थ एण्ड सेफ्टी में डिप्लोमा व आयु 19 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।

सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेस्ट्रिेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रामण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नज़दीक संडोली में 03 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98726-40412 व 98169-28706 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!