कांग्रेस क्या गारंटी देगी जिसकी अपनी ही गारंटी नहीं : जेपी नड्डा

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2023 05:47 PM

bjp national president jp nadda

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोगों से छल करके सत्ता हथियाई। लोगों को कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी हैं जो पूरी नहीं हो रही हैं। जिस कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं है वह जनता को क्या गारंटी देगी। यह बात बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश...

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोगों से छल करके सत्ता हथियाई। लोगों को कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी हैं जो पूरी नहीं हो रही हैं। जिस कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं है वह जनता को क्या गारंटी देगी। यह बात बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू में महा जन संपर्क अभियान रैली के दौरान जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सेवा, विकास और जनता की तकदीर बदलने से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को बस सत्ता चाहिए वो चाहे जैसे भी मिले। हिमाचल में अभी 15 हजार कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है। आज पूरे भारत में वंशवाद से विकासवाद की राजनीति हो रही है और वोट बैंक की पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स लाए हैं।

हिन्दू-मुस्लिम भाइयों के हकों को मारने वालों को घेरा
जेपी नड्डा ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण के नाम पर हिन्दू-मुस्लिम भाइयों के हकों को मारने वालों को घेरा और कहा कि वे रोहिंग्या को लाभ पहुंचाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़कर रिपोर्ट कार्ड पर कार्य कर रही है। वर्ष 2014 से पहले फैसले न लेने वाला भारत, फैसले लटकाने-अटकाने वाला भारत था। तब भारत का ही रक्षा मंत्री कहता था कि बॉर्डर पर रोड बनाने से दुश्मन को सुविधा मिलेगी। वर्ष 2014 के बाद देश को आगे बढ़ाने वाली सरकार मोदी जी के नेतृत्व में चली। मोदी सरकार को 9 साल हुए और आम चुनाव के बाद दूसरा दशक शुरू होगा। 

प्रधानमंत्री को स्टेट डिनर देगा अमरीका
जेपी नड्डा ने कहा कि भारत का आज विश्व में मान बढ़ा है। अमरीका के राष्ट्रपति भी भारत के प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांगते हैं। अमरीका मोदी जी को 22 जून को स्टेट डिनर दे रहा है। यह आयोजन वहां पर आज तक 2 या 3 लोगों के लिए ही हुआ है। 

कांग्रेस का डिजाइन बनाने का जनता से किया आग्रह
जेपी नड्डा ने कहा कि मैं जब केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री था तो हिमाचल की कांग्रेस सरकार को विकास के लिए बजट भेजते थे। जब इनको हम पूछते थे कि अभी भवन का क्या हुआ। इनका एक ही जवाब होता था कि भवन का डिजाइन बन रहा है। वो डिजाइन इनसे कभी नहीं बना। नड्डा ने कहा कि जनता भी कांग्रेस का आगामी आम चुनाव में डिजाइन बना दे।

10 गारंटियां देने वाली कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं 
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को 10 गारंटियां दी हैं जबकि कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं है। हिमाचल में आज 15 हजार कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है। आज पूरे भारत में वंशवाद से विकासवाद की राजनीति हो रही है और वोट बैंक की पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर प्रधानमंत्री रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स लाए हैं। 

कांग्रेस के नेता क्या जाने भारत की संस्कृति और रीति-रिवाज 
जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को आज संसद भवन में अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे स्थापित किया है। सेंगोल को कांग्रेस के युवराज के परनाना ने 1914 में इलाहाबाद के एक म्यूजियम में वॉकिंग स्टिक बनाकर स्थापित कर दिया था। कांग्रेस के नेता क्या जाने कि भारत की संस्कृति, रीति-रिवाज क्या होते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास के प्रमाण के साथ भारत की संस्कृति को जनता के समक्ष लाया है। 

आज भारत निर्यात कर रहा है
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नैशनल प्रोग्राम बनने के लिए 25-25 वर्ष लग जाते थे। कोविड काल में 9 महीने के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वैक्सीन भी बनाई। 100 देशों तक पहुंचाई और उसमें से 48 देशों को मुफ्त पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर बन रहा है आज भारत के डिफैंस प्रोडक्शन 1 लाख करोड़ से अधिक है। पहले 52 प्रतिशत मोबाइल बाहर से आया करते थे परंतु आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बन रहे हैं। 13525 किलोमीटर ऑल वैदर बॉर्डर सड़कों का निर्माण हुआ है। आईएएस विक्रांता भी भारत में बनकर तैयार हुई है।

कांग्रेस रो रही इन्फ्लैशन का रोना, दुनिया बोल रही भारत एक ब्राइट स्पॉट
जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि भारत की अति गरीबी आज 1 प्रतिशत के नीचे आ चुकी है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस केवल इन्फ्लैशन का रोना रो रही है पर दुनिया बोल रही है कि भारत एक ब्राइट स्पॉट है। मैं खाद्य सामग्री इंडैक्स के बारे में बताना चाहूंगा। अमरीका में यह 7.7 प्रतिशत, जर्मनी में 16.8 प्रतिशत, ब्रिटेन में 19 प्रतिशत है पर भारत में यह केवल 2.9 प्रतिशत है। आज मोरगन की रिपोर्ट सामने आई है और उसमें यह स्पष्ट लिखा है कि भारत 7.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आज भारत तीसरी सबसे बड़ी मार्कीट है।

नड्डा ने बिजली महादेव को नमन करके शुरू किया भाषण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिजली महादेव को नमन करके अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने रघुनाथ जी और बिजली महादेव का जिक्र करके देव समाज को समेटने का प्रयास किया। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राम लाल मारकंडा, राकेश जमवाल, महेश्वर सिंह, सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र कुमार, भीम सेन, नरोत्तम व अमित सूद सहित मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सभी विधायक भी मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!