Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2025 11:28 AM

शिमला जिले के रोहड़ू में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया और उसने 11 लाख रुपए खो दिए।
शिमला (संतोष): शिमला जिले के रोहड़ू में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया और उसने 11 लाख रुपए खो दिए। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार युवक को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश मिला। संदेश में प्रतिदिन 3000-4000 रुपए कमाने का प्रलोभन दिया गया और टैलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन करने के लिए कहा गया।
शुरूआत में युवक ने 2000 रुपए जमा किए, जिसके बदले में उसे 2800 रुपए वापस मिले। इससे उसका विश्वास बढ़ गया और उसने धीरे-धीरे करके कुल 11 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में जमा कर दिए। जब उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
रोहड़ू पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here