वोटिंग का क्रेज : भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया से चम्बा पहुंचकर किया मतदान

Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2024 03:39 PM

bhavani devi reached chamba from australia and cast her vote

चम्बा शहर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रही। धड़ोग की भवानी देवी ने हजारों किलोमीटर दूर आकर चम्बा में मतदान किया और अपने देश और शहर का भविष्य चुनने में योगदान दिया।

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रही। धड़ोग की भवानी देवी ने हजारों किलोमीटर दूर आकर चम्बा में मतदान किया और अपने देश और शहर का भविष्य चुनने में योगदान दिया। मतदाता भवानी आस्ट्रेलिया से चम्बा के लिए वोट डालने के लिए विशेष रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित हुई तथा बूथ नंबर 46 धडोग में अपने मत का प्रयोग किया। विदेशों से विशेष तौर पर मतदान के लिए पहुंचने के बाद चम्बा के विकास की चर्चा की।

भवानी ने बताया कि मतदान सिर्फ हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्त्तव्य भी है। इसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वापस अपने घर आई हूं। उन्होंने कहा कि हमारा एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। प्रत्याशी चाहे हमारी पसंद के हों या न हों, लेकिन हमें पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करना चाहिए। भवानी देवी ने कहा कि यहां अपने परिजनों के साथ मतदान किया और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!