Una: लडोली में इस खतरानक जानवर के आतंक से सहमे लोग

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Apr, 2025 06:21 PM

amb leopard terror

उपमंडल अम्ब के तहत लडोली गांव में तेंदुए का आतंक लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। बीते कुछ दिनों में तेंदुआ कई पालतू जानवरों पर हमला कर चुका है।

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत लडोली गांव में तेंदुए का आतंक लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। बीते कुछ दिनों में तेंदुआ कई पालतू जानवरों पर हमला कर चुका है। ताजा घटना वार्ड नंबर 7 की है, जहां रात के समय स्थानीय निवासी निर्मल सिंह के पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने बताया कि रात के समय करीब 2.30 बजे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया।

शोरगुल होने के कारण तेंदुआ मौके से भाग गया, लेकिन कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन रेंज अधिकारी अम्ब राहुल ठाकुर का कहना है कि इस बारे में सूचना मिलने पर विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित स्थल पर पिंजरा लगा दिया है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!