Una: गग्गी हत्याकांड मामले में एक गैंगस्टर और शूटर गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाई पुलिस

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2025 07:27 PM

una gaggi murder case gangster police

ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को दिन-दिहाड़े गोली मारकर राकेश उर्फ गग्गी की हत्या करने के मामले में पुलिस 2 लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाई है।

ऊना (विशाल): ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को दिन-दिहाड़े गोली मारकर राकेश उर्फ गग्गी की हत्या करने के मामले में पुलिस 2 लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाई है। इनमें से एक विपिन कुमार निवासी होशियारपुर है जिसे पंजाब पुलिस ने खरड़ में गिरफ्तार किया था जबकि पुलिस ने ऊना जिला के देहलां निवासी कुख्यात गैंगस्टर राजीव कौशल को भी इस केस में प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया है। विपिन कुमार को कुछ समय पहले पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने खरड़ से हथियार सहित गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में विपिन ने ख्वाजा बसाल हत्याकांड में अपनी संलिप्तता भी कबूल की थी। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब से ऊना मांगा है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस आधार पर आगे की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। उनका कहना है कि पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द इस पूरे हत्याकांड की साजिश और इसमें शामिल सभी चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!