Kangra: बीजेपी संगठनात्मक जिला देहरा को मिला नया अध्यक्ष, अजय खट्टा को सौंपी कमान

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2025 05:44 PM

ajay khatta became president of bjp organizational district dehra

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को पार्टी के मुख्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन विधायक और पर्यवेक्षक रणधीर शर्मा ने किया।

देहरा (राजीव/सेठी): भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को पार्टी के मुख्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन विधायक और पर्यवेक्षक रणधीर शर्मा ने किया। ज्वालामुखी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय खट्टा को सर्वसम्मति से संगठनात्मक जिला देहरा का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जसवां-प्रागपुर के विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा कई अन्य कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। रणधीर शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के अंत में अजय खट्टा के नाम की घोषणा की।

ज्वालामुखी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अजय खट्टा पहले ज्वालामुखी मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति को ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद खट्टा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पूर्व विधायक होशियार सिंह और रमेश धवाला रहे अनुपस्थित
इस चुनाव प्रक्रिया से पूर्व विधायक होशियार सिंह और उनके समर्थक पूरी तरह से गायब रहे। सूत्रों के अनुसार, होशियार सिंह ने खुद को इस चुनाव से अलग कर लिया था। उनके समर्थकों ने भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। वहीं, पूर्व मंत्री रमेश धवाला की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। धवाला ने आरोप लगाया कि उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। उनका कहना था कि संगठन को चलाने के लिए सबकी राय ली जानी चाहिए, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया।

संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनाव
संगठनात्मक जिला देहरा के इस चुनाव को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र के ढलियारा और हरिपुर मंडलों के चुनाव पहले ही स्थगित किए जा चुके थे, ताकि जिलाध्यक्ष पद का चुनाव प्राथमिकता के साथ संपन्न हो सके। अजय खट्टा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश है और इसे संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!