ADC ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए ये निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Apr, 2026 06:43 PM

adc inspects drug de addiction centers

Hamirpur News : एडीसी अभिषेक गर्ग ने शनिवार को हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे नशा निवारण एवं परामर्श केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डीएसपी...

Hamirpur News : एडीसी अभिषेक गर्ग ने शनिवार को हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे नशा निवारण एवं परामर्श केंद्रों का निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डीएसपी नितिन चौहान, तहसीलदार नरेश पटियाल और अन्य अधिकारियों की टीम के साथ इन नशा निवारण केंद्रों में पहुंचे एडीसी ने इनमें विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। नशा निवारण केंद्रों में विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने संचालकों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने नशा निवारण केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच की तथा इनमें उपचार एवं परामर्श के लिए आने वाले लोगों का ब्यौरा भी तलब किया। अभिषेक गर्ग ने नशा निवारण केंद्रों में उपचार एवं परामर्श प्राप्त कर रहे लोगों से भी बातचीत की तथा विभिन्न सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया।

एडीसी ने बताया कि वार्ड नंबर-10 में स्थित आयुष्मान रिहैबिलिटेशन एंड ड्रग्स काउंसलिंग सेंटर में इस समय नशे के आदी 24 लोगों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। जबकि, वार्ड नंबर-5 में इंटिग्रेटड सेंटर फॉर एडिक्ट्स (आईआरसीए) एवं योग साधना कक्ष में 11 लोग और दोसड़क में स्थित गोल्डन एज ड्रग काउंसलिंग सेंटर में 21 लोग नशा छोड़ने के लिए उपचार एवं परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। एडीसी ने बताया कि तीनों नशा निवारण केंद्रों के संचालकों को विभिन्न सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इनमें उपचार एवं परामर्श के लिए आने वाले लोगों को अच्छा माहौल मिल सके और वे नशा छोड़कर दोबारा सामान्य जीवन जी सकें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!