Himachal: श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Feb, 2026 03:52 PM

accident in dehra young man dies girl seriously injured

एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देहरा हनुमान चौक से धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग की ओर जाते समय हुआ।

देहरा। एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देहरा हनुमान चौक से धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग की ओर जाते समय हुआ। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक नई टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान धर्मशाला-कांगड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक बस से जा टकराई।

बस के ड्राइवर साइड अगले टायर से टकराकर बाइक नीचे आ गई जबकि चालक सड़क पर गिरा। बाइक के पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बस चालक पंकज ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक करने के प्रयास में सीधी बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक और घायल युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। बाइक का नंबर HP-55 C 9749 बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसी सड़क पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। कुछ दिन पहले खबली दोसड़का के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें बाइक चला रहे 17 वर्षीय स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में रोष है और वे इस मार्ग पर यातायात नियमों के सख्ती से पालन और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!