Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2025 09:31 PM

शनिवार को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर ही 51054 मामलों का निवारण करके दावेदारों को 76,67,30,124 रुपए की राशि दिलवाई गई।
शिमला (संतोष): शनिवार को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर ही 51054 मामलों का निवारण करके दावेदारों को 76,67,30,124 रुपए की राशि दिलवाई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,22,644 मामलों को उठाया गया था।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की सभी अदालतों में प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था।
राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट के न्यायालयों में मोटर वाहन चालान के मामले में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाऊंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई थी। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय सोलन में राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष होने वाली कार्यवाही का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण भी किया एवं हितधारकों/ प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here