घोरल का अवैध शिकार करने पर 3 गिरफ्तार, 3 बंदूकों सहित 12 जिंदा कारतूस और बारूद बरामद

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2024 01:06 PM

3 arrested for hunting ghoral

पुलिस थाना बागा के अंतर्गत आते मट्रैच जंगल में घोरल का अवैध शिकार करने पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बंदूकें, जिंदा कारतूस व बारूद भी बरामद किया है।

दाड़लाघाट (सोनी): पुलिस थाना बागा के अंतर्गत आते मट्रैच जंगल में घोरल का अवैध शिकार करने पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बंदूकें, जिंदा कारतूस व बारूद भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जब पिछली रात को मट्रैच जंगल में टीम के साथ पर गश्त पर थे तो उन्हें एक घोरल मृत अवस्था में मिला, जिसका किसी ने अवैध तरीके से शिकार किया था। पुलिस ने शिकायत को लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व आयुध (हथियारों का) अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में संलिप्त बिलासपुर जिला निवासी 3 आरोपियों शुभम चंदेल (28), प्रदीप कुमार (23) और केशव कुमार (23) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 बंदूकें और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं इनकी कार में रखा बारूद भी बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद 3 में एक बंदूक गैर-कानूनी है और बाकी दोनों के लाइसैंस अभी तक पेश नहीं गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!