Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2025 04:57 PM

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में निर्माणधीन मकान के निर्माण कार्य के दौरान 2 मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में निर्माणधीन मकान के निर्माण कार्य के दौरान 2 मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के नारीवाला में एक व्यक्ति ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। शुक्रवार को राणा (36) पुत्र बीरू निवासी किशनपुरा तथा रिंकू (40) पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा निर्माणधीन मकान की शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान मकान के साथ जा रही 33 केवी बिजली लाइन में सरिया छूने से उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे दोनों बूरी तरह से झुलस गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां से राणा को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मैडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया, जबकि रिंकू का उपचार सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।
उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर स्निग्धा बंसल ने बताया कि करंट लगने से 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर के लिए रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here