Sirmaur: गाड़ी की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2025 05:21 PM

death of child in accident

पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत बांगरन चौक के समीप  गाड़ी की टक्कर से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिव्यांशु पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।

पांवटा साहिब: पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत बांगरन चौक के समीप गाड़ी की टक्कर से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिव्यांशु पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। ये परिवार मूलतः राजस्थान से ताल्लुक रखता है। मृतक दिव्यांशु के पिता पिछले करीब 13 वर्षों से बांगरन में दुकान चला रहे हैं। बच्चे की माैत से परिवार पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात काे उस समय पेश आया, जब दिव्यांशु अपने पिता की दुकान के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 25000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!