चम्बा में में कोरोना के 2 नए मामले, दिल्ली और सोनीपत की है ट्रैवल हिस्ट्री

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2020 09:27 PM

2 another corona positive in chamba

चम्बा में वीरवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति तिब्बतियन मूल का है जोकि डल्हौजी का रहने वाला है और दूसरा चुराह का रहने वाला है। तिब्बतियन मूल का व्यक्ति दिल्ली से लौटा आया था, जिसे डल्हौजी में क्वारंटाइन किया गया था।

चम्बा (सलीम): चम्बा में वीरवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति तिब्बतियन मूल का है जोकि डल्हौजी का रहने वाला है और दूसरा चुराह का रहने वाला है। तिब्बतियन मूल का व्यक्ति दिल्ली से लौटा आया था, जिसे डल्हौजी में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं चुराह का व्यक्ति सोनीपत से आया था, जिसे बनीखेत में क्वारंटाइन किया गया था। दोनों में सिंप्टोमेटिक लक्षण पाए जाने के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आए दोनों व्यक्तियों को कल किया कोविड केयर सैंटर बालू में शिफ्ट किया जाएगा। इन मामलों के साथ चम्बा जिला में अब एक्टिव मामलों की संख्या 15 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!