Sirmaur: सरकारी पार्क में की ताेड़फाेड़...सामान भी कर लिया चाेरी, पुलिस ने JCB और ट्रैक्टर सहित दबोचे आराेपी

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2026 07:42 PM

2 accused arrested in vandalism and theft case

पुलिस थाना पांवटा साहिब ने नगर परिषद की सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने और चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब (कपिल): पुलिस थाना पांवटा साहिब ने नगर परिषद की सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने और चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-3 बद्रीपुर और जयदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 बद्रीपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला 23 अक्तूबर, 2025 को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि फ्रैंड्स कालोनी के वार्ड नंबर-1 में स्थित नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता और टीन शैड को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया, वहीं पार्क में लगे सामान की चोरी भी की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप सिंह के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज को भी अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 3 पीडीपी एक्ट और बीएनएस की धारा 303(2), 332(सी), 3(5) में केस दर्ज किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक जेसीबी मशीन और 2 ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!