Solan: बस में चढ़ रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर महिलाएं फरार

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2025 07:44 PM

women snatched the mangalsutra of a woman boarding a bus and fled

नालागढ़ में नए बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही महिला का सोने का मंगलसूत्र छीनकर शातिर महिलाएं फरार हो गईं।

बीबीएन  (शेर सिंह) : नालागढ़ में नए बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही महिला का सोने का मंगलसूत्र छीनकर शातिर महिलाएं फरार हो गईं। महिला के पति ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस के अनुसार बलबीर निवासी कसम्बोवाल नालागढ़ में नए बस स्टैंड से बिलासपुर वाली बस में चढ़ा और उसकी पत्नी पीछे थी।

जैसे ही उसकी पत्नी बस में चढ़ने लगी तो एकदम एक महिला ने बस का दरवाजा रोक दिया, जिस कारण उसे दरवाजे के पास रुकना पड़ा और इसी दौरान पीछे खड़ीं 2 महिलाओं ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया और उसके बाद वे महिलाएं बस में नहीं चढ़ीं। इसके चलते उसकी पत्नी को शक हुआ और देखा तो उसके गले से मंगलसूत्र गायब था। बलबीर ने बताया कि उक्त महिलाएं काफी समय से बस स्टैंड पर थीं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!