हिमाचल में महिला से दरिंदगी, देर रात घर में घुसा हैवान...फिर जबरन बनाए संबंध; मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 12:10 PM

woman subjected to brutality in himachal pradesh

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडरेशा गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 333 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात करीब नौ बजे आरोपी उसके घर आया और कथित तौर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए सरकाघाट थाना प्रभारी (SHO) रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है और जांच प्रक्रिया जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!