सोलन में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ.त, मायका पक्ष की शिकायत पर ह.त्या का मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2024 05:08 PM

woman found dead under mysterious circumstances in solan

शहर के कलीन क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

सोलन (अमित): शहर के कलीन क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है। इस पर प्रभारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। रशमी निवासी कलीन को मृत अवस्था में उसके परिजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाए थे। शव का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।

मृतका का मायका बिजनौर उत्तर प्रदेश में है। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के आने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। रविवार सुबह शव का निरीक्षण किया तो पाया कि गले में खरोंच के निशान हैं। चिकित्साधिकारी ने शव को पोस्टमार्टम के आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। मृतका के भाई ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदेह के आधार पर मृतका के पति अश्वनी को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। मामले की जांच चल रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!